Health Tips: शरीर में खून बढ़ाने के टिप्स | How To Increase Hemoglobin? - LiveAtNews

Health Tips: शरीर में खून बढ़ाने के टिप्स | How To Increase Hemoglobin?

Health Tips: अगर आप हमेशा स्वस्थ और बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की सही मात्रा होना बेहद जरूरी है। हीमोग्लोबिन कम होने पर आपके शरीर में खून कम हो जाए, जिससे आप एनीमिया से पीड़ित हो सकते हैं। यही नहीं, अगर आपकी बॉडी में हीमोग्लोबिन ज्यादा हो जाए तो भी आप बीमारी का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में कुछ सावधानी और खानपान में कुछ चीजों को शामिल करके आप हीमोग्लोबिन सही रख सकते हैं।

Hemoglobin Normal Range – शरीर में हीमोग्लोबिन कितना रहना चाहिए?

शरीर में हीमोग्लोबिन कितना रहना चाहिए?

दोस्तों खून की कमी बहुत कॉमन है। खून में हीमोग्लोबिन जब कम होती है तो हम लोग खून की कमी बोलते हैं। हीमोग्लोबिन होनी कितनी चाहिए? पुरुषों में 13.2 से 16.6 ग्राम पर डेसीलीटर होती है, और महिलाएं में थोडा साढ़े 11 से 15 भी होता तो नॉर्मल माना जाता है। हीमोग्लोबिन का काम क्या है?

ऑक्सीजन को कैरी करना पूरे बॉडी में तो हीमोग्लोबिन अगर कम पड़ जाए तो हमारे पास बहुत सारी प्रॉब्लम होती है। जैसे सरदर्द, सांस फूलना, चक्कर आना, घबराहट होना, चिड़चिड़ापन, थकान, कमजोरी, ध्यान नहीं लगता। हाथ पैर ठंडा हो जाना और ब्लड क्लॉटिंग नहीं होना तो ये सारी कमियां है और इस कमी को एनीमिया भी बोलते हैं और हार्ट की बीमारी में भी एनीमिया हो तो और खराब होता है। किडनी से भी एनीमिया पैदा होता है।

हीमोग्लोबिन कैसे बढ़ाएं? How To Increase Hemoglobin Health Tips

हीमोग्लोबिन कैसे बढ़ाएं? How To Increase Hemoglobin Health Tips

ऐसी चीजें जिनमें आयरन और कई पोषक तत्व हों, जिनसे आपके शरीर में खून बढ़े। इन्हें अपने खानपान में शामिल करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं आयरन और विटामिन से भरपूर ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जो हमारे हीमोग्लोबिन को बैलेंस रखने में मदद करता है। सबसे ज्यादा इम्पोर्टेन्ट है।

हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आप विटामिन सी का सेवन करिए। विटामिन सी किस में मिलता है पपीता, संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली, अंगूर, टमाटर इनमें काफी हद तक विटामिन सी मिलता है। एक और फोलिक एसिड ये आरबीसी बनाने में मदद करती है तो ये आप जरूर फॉलिक एसिड लें। फॉलिक एसिड कहां पर मिलती है ना। कोई भी हरी पत्तेदार सब्जियां, स्प्राउट्स, बीन्स, गेहूं के बीज या अनाज। मूंगफली में भी थोड़ा बहुत होता है। केला और ब्रोकली भी ले सकते हैं।

कौन सी सब्जियों से हीमोग्लोबिन बढ़ता है?

कौन सी सब्जियों से हीमोग्लोबिन बढ़ता है?

हरी पत्तेदार पालक खून बढ़ाने की सब्जी है। इसमें आयरन, विटमिन सी और फोलेट पाया जाता है। इसके इस्तेमाल से हमारे शरीर में रक्त कोशिकाएं बनती हैं। डॉक्टर पालक को सलाद या स्मूदी के रूप में खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इससे शरीर को ज्यादा पोषण मिलता है। पालक में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और नाइट्रेट्स पाया जाता है।

इसलिए पालक का पानी इम्यूनिटी बढ़ाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए बेहद मददगार है। यही नहीं, पालक का पानी आंखों की रोशनी बढ़ाता है, कैंसर को रोकता है और पेट को दुरुस्त रखता है। ऐसी सब्जी है चुकंदर। आयरन, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चुकंदर हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सबसे कारगर माना जाता है। इसका सेवन सलाद और जूस के रूप में कर सकते हैं।

और याद रखिए एप्पल से भी खून बढ़ता है। आप एप्पल को काटकर रख दीजिए, देखेंगे ब्राउन हो जाता है। इसमें आयरन होता है तो एप्पल भी ले सकते हैं। खजूर में बदाम किसमिस में भी होता है पर खजूर और किसमिस आप बहुत ज्यादा ले सकते हैं और गुड को लेंगे। गुड में भी काफी आयरन होता है क्योंकि गुड को बनाते बखत आयरन की स्टेंसिल यूज होती है तो गुड में काफी हद तक वो होता है आयरन तो आप उसको लेंगे तो भी हिमोग्लोबिन बढेगा।

क्या चुकंदर ब्लड लेवल को बढ़ाता है?

क्या चुकंदर ब्लड लेवल को बढ़ाता है?

चुकंदर को सेहत के लिए रामबाण माना गया है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कम होता है। यह कैंसर को रोकने और शरीर का वजन सही रखने में फायदा करता है। हीमोग्लोबिन बढ़ने के लिए मरीज को अनार का जूस पीना चाहिए। इससे रक्त कोशिकाएं तेजी से बनती हैं और खून बढ़ता है। अनार आयरन और विटामिन का बेहद बड़ा स्रोत माना जाता है। यह दिल के लिए काफी अच्छा होता है। इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर रखने के मामले में अनार का कोई जवाब नहीं

शरीर का कम वजन करने, स्किन और दांतों की सेहत के लिए भी अनार को गुणकारी माना जाता है। ड्राय फ्रूट्स भी हीमोग्लोबिन को सुधारने में बेहद मददगार होते हैं। काजू, बादाम, मूंगफली, पिस्ता में आयरन, विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। अगर रोजाना इसका सेवन किया जाए तो हीमोग्लोबिन हमेशा बैलेंस रहता है। हीमोग्लोबिन को सुधारने के साथ साथ इसके इस्तेमाल से हम दिल की बीमारी, शुगर, टेंशन और अनिद्रा से भी बच सकते हैं। ऐसी ही हर हेल्थ अपडेट के लिए जुड़े रहिये हमारे साथ। इसी के साथ स्वस्थ रहें, मस्त रहें अपना ध्यान जरूर रखें।

TOP UPCOMING BIKES IN DECEMBER

1 thought on “Health Tips: शरीर में खून बढ़ाने के टिप्स | How To Increase Hemoglobin?”

Leave a Comment